एनटीए शनिवार को यूजीसी नेट परिणाम की घोषणा करेगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 नवंबर 2022। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)शनिवार को यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम की घोषणा करेगी । परीक्षा परिणाम एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ एनटीए द्वारा 5 नवंबर को यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जायेगी ।’’ गौरतलब है कि इस वर्ष यूजीसी नेट परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गई थी । एक दिन पहले ही एनटीए ने उम्मीदवारों के लिये उत्तर कुंजी जारी की थी । यूजीसी नेट सहायक प्रोफसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं सहायक प्रोफेसर के लिये मूल पात्रता निर्धारित करता है। इसके आधार पर छात्र भारतीय विश्वविद्यालयों,कालेजों में इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
