प्रसिद्ध लेखक टी पी राजीवन का निधन
कोझिकोड, गुरुवार, 03 नवंबर 2022। मलयालम और अंग्रेजी भाषा के जाने-माने कवि, उपन्यासकार और पटकथा लेखक टी पी राजीवन का बुधवार देर रात कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजीवन पिछले कुछ समय से गुर्दे से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रहे थे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लेखक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साहित्य क्षेत्र में ‘टीपी’ के नाम से प्रसिद्ध राजीवन ने केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त किए थे। उन्होंने कविता, उपन्यास, यात्रा वृत्तांत, पटकथा लेखन सहित साहित्य की विभिन्न शैलियों में अपार योगदान दिया।
‘पलेरिमानिक्यम ओरु पथिरा कोलापथकम’, ‘के टी एन कोट्टूर : एझुथुम जीवथावम’, ‘क्रियाशेशम’, कुन्हाली मरकर’ राजीवन के प्रमुख उपन्यासों में शामिल हैं। ‘पलेरीमणिक्यम’ पर इसी नाम से एक फिल्म भी बनी थी, जिसमें दिग्गज अभिनेता ममूटी मुख्य भूमिका में थे। राजीवन ने वर्ष 2014 में अपने उपन्यास ‘के टी एन कोट्टूर : एझुथुम जीवथावम’ के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था। वह थाचमपोयिल राजीवन नाम के से अंग्रेजी भाषा में भी कविताएं लिखते थे। लेखक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
Similar Post
-
बंगाल सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस का निरीक्षक निलंबित
कोलकाता, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श ...
-
हरियाणा के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
चंडीगढ़, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बो ...
-
नोएडा में कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। नोएडा में कपड़ा नि ...
