राजाराज चोल की जयंती सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाएगी: स्टालिन
चेन्नई, बुधवार, 02 नवंबर 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को महान तमिल राजा राज चोल की जयंती को सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाने की घोषणा की हैं। कल तीन नवंबर को तमिल राजा की जयंती है। आज यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने कहा, तंजावुर जिले में हर वर्ष कई संगठनों द्वारा राजा राज चोल की जयंती को ‘साध्य विझा’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, इस समारोह को सरकारी समारोह के रूप में मनाने की विभिन्न संगठनों की मांगों के बाद इस वर्ष से जयंती को सरकारी समारोह के रूप में मनाये जाने का फैसला किया गया है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजा राज चोल के स्मारक का जीर्णोद्धार और अलंकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजा राज चोल का उनके जन्मदिन पर राज्याभिषेक किया गया था और उस दिन ज्योतिषीय तारा ‘साध्यम’ था, जिसके कारण उनकी जयंती और राज्याभिषेक का दिन एक साथ ‘साध्य विझा’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी इस अवसर पर तंजावुर में ब्रहदेश्वर मंदिर ‘बिंग टेंपल’ को शानदार ढंग से सजाया गया और रोशन किया गया है।
Similar Post
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
-
पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार 'हाई अलर्ट' पर
पुरी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी ...
