राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा पर नगालैंड पहुंचीं

img

कोहिमा, बुधवार, 02 नवंबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की नगालैंड यात्रा पर बुधवार को राजधानी कोहिमा पहुंच गईं। दोपहर में यहां असम राइफल्स के हेलीपैड पर उतरने पर मुख्यमंत्री नेफियू रियो, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों व नौकरशाहों ने उनका स्वागत किया। रियो ने राष्ट्रपति की अगवानी करने के बाद ट्वीट किया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमें नगालैंड में आपका स्वागत करके खुशी हो रही है। ” राज्य सरकार ने यहां कैपिटल कल्चरल हॉल में सार्वजनिक स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डिजिटल माध्यम से, नवनिर्मित सरकारी स्कूलों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की सड़कों, एकलव्य मॉडल स्कूल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के उद्घाटन समेत 60 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।

उनका राजभवन में राज्य के मंत्रियों से मिलने का भी कार्यक्रम है, जिसके बाद शाम को उनके लिए मुख्यमंत्री आवास पर राजकीय भोज आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध कब्रिस्तान और राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर सबसे पुराने अंगामी गांवों में शुमार किगवेमा जाएंगी। वहां पहुंचकर वह ग्राम परिषद के नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पिछले महीने राष्ट्रपति ने त्रिपुरा और असम की यात्रा की थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement