स्टालिन से मुलाकात पर ममता ने कहा- जब दो नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर कुछ चर्चा होती है
कोलकाता, बुधवार, 02 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष एमके स्टालिन से आज शाम होने वाली अपनी शिष्टाचार भेंट में राजनीतिक मुद्दों और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ सहयोग पर चर्चा कर सकती हैं। द्रमुक नेता से होने वाली अपनी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताते हुए, उन्होंने कहा, जब दो राजनीतिक नेता मिलते हैं, तो हमेशा राजनीति पर कुछ चर्चा होती है। चेन्नई रवाना होने से पहले वह कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, मुझे सभी क्षेत्रीय दलों पर भरोसा है वे 2024 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। बनर्जी चेन्नई की यात्रा पर हैं क्योंकि उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तमिलनाडु के कई शीर्ष नेताओं से मिल सकती हैं, जिनके गणेशन के पारिवारिक समारोह में मौजूद रहने की उम्मीद है। बनर्जी ने अतीत में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर उनके बीच एकता बनाने की कोशिश की है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
