प्रधानमंत्री मोदी के हर शब्द और कार्रवाई का लक्ष्य चुनाव होता है : डोटासरा
जयपुर, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका (प्रधानमंत्री) हर शब्द, हर कार्रवाई, हर वेशभूषा.. विचित्र वेशभूषा सब चुनाव को लक्ष्य करके होता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आएंगे। इस यात्रा के दौरान कुछ विशेष घोषणा किए जाने की संभावना है। राजस्थान सीमा से सटे गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ-साथ राज्य के जानजाति बहुल जिलों की जनजातीयों को लुभाने के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का असर गुजरात के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी होगा। इन तीनों राज्यों में आगे चलकर विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि ‘‘उनका (प्रधानमंत्री) हर शब्द, हर कार्रवाई, हर वेशभूषा.. विचित्र वेशभूषा सब चुनाव को लक्ष्य करके होती है।’’
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपनी विदेशी यात्रा और अपने परिधान पर जो पैसा खर्च किया, लेकिन यदि वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तरह सादगी से रहते तो इतने पैसों से देश के तमाम गरीबों के लिए पक्की छत बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बडे़ उद्योगपतियों को मित्र बनाने के अलावा महंगा डिजाइनर नियुक्त करके सबसे महंगे कपडे़ पहनते हैं। डोटासरा ने कहा कि देश में अमीरी व गरीबी की खाई बढ़ी है, तो यह काम देश के प्रधानमंत्री ने और उनकी पार्टी की सोच ने किया है।
हाल ही में सचिन पायलट के वफादार कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ को लेकर बयान दिया गय था। इस बयान को लेकर डोटासरा ने कहा कि सभी को मर्यादा में रहकर वही काम करना चाहिए जो कांग्रेस की रीति-नीति एवं संस्कार में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सलाहकारी निर्देश जारी कर रखा है, जो भी बयानबाजी कर रहे हैं वे उनके संज्ञान में है। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का हक किसी को नहीं है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
