विस्फोट जांच: स्टालिन ने कोयंबटूर पुलिस को प्रशंसापत्र प्रदान किये
चेन्नई, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कार विस्फोट मामले की त्वरित जांच के लिए कोयंबटूर शहर के पुलिसकर्मियों को सोमवार को प्रशंसापत्र प्रदान किये। सचिवालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में स्टालिन ने ये प्रशंसापत्र 14 पुलिसकर्मियों को दिये। इसी के साथ कोयंबटूर के अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को दिये जाने वाले इस तरह के दस्तावेजों की कुल संख्या 58 हो गई।
विस्फोट मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नमलाई की ओर से सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधने के बीच त्वरित जांच और सुरक्षात्मक कदम उठाने के लिए स्टालिन द्वारा पुलिस की औपचारिक तारीफ काफी अहम है। इस मामले में राज्यपाल आर. एन. रवि की टिप्पणी ने भी हंगामे को जन्म दिया और द्रमुक गठबंधन ने दावा किया कि राज्यपाल के बयान का मकसद भाजपा को खुश करना है। जमीशा मुबिन के घर से 23 अक्टूबर को विस्फोटक पदार्थ बरामद किये गये थे। मुबिन की उस कार में लगे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से मौत हो गई थी, जिसे वह खुद चला रहा था। मुबिन को इस साजिश की अहम कड़ी माना जा रहा है। इस मामले में अब तक कुछ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
