आप कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी
बेंगलुरू, रविवार, 30 अक्टूबर 2022। आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी 224 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आप’ पहले से ही आधे से अधिक उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के प्रक्रिया में है और जनवरी 2023 के पहले सप्ताह तक अपनी पहली सूची जारी करने का इरादा रखती है। इसके बाद आप उम्मीदवारों की अगली सूची की घोषणा की जाएगी।
पार्टी प्रवक्ता और आप की कर्नाटक इकाई के संयोजक पृथ्वी रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने सभी 224 सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने राज्य के 170 निर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम संपर्क अभियान (गांव पहुंच अभियान) के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है और हम इन 170 निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर लोगों को नियुक्त करने की प्रक्रिया में हैं।’’ उनके मुताबिक, राज्य में करीब 58,000 बूथ हैं और पार्टी हर बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर रही है। रेड्डी ने कहा, ‘‘हम बूथ स्तर पर काम करके अपनी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इस तरह हम धन-बल के खिलाफ लड़ सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कर्नाटक में आप को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि लोग प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
