शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी

img

विदेशी बाजारों की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर सीडी, ऊर्जा और ऑटो समेत सात समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 203.01 अंक की बढ़त लेकर 59,959.85 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.85 अंक बढ़कर 17,786.80 अंक पर पहुंच गया। वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई का मिडकैप 0.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 25,047.34 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत टूटकर 28,688.57 अंक पर आ गया। 

इस दौरान बीएसई में कुल 3567 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1522 में लिवाली जबकि 1918 में बिकवाली हुई वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई 31 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर बंद हुई। बीएसई में सात समूह में तेजी जबकि शेष में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान सीडी 0.32, ऊर्जा 1.20, यूटिलिटीज 0.18, ऑटो 1.66, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.25, तेल एवं गैस 0.76, पावर समूह के शेयर 0.19 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जर्मनी का डैक्स , जापान का निक्केई 0.88, हांगकांग का हैंगसेंग 3.66 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.25 प्रतिशत टूट गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement