दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बस चालक की मौत, 15 यात्री जख्मी
गुरुग्राम, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक बस के चालक की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि निजी बस ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिनोला गांव के पास एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। यह बस राजस्थान रोडवेज से जुड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि बस चालक प्रवीण (25) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस वाहन से भिड़ गई। उन्होंने बताया कि बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी और इसमें करीब 30 यात्री सवार थे।
अधिकारियों के मुताबिक, बिलासपुर थाने के प्रभारी (एसएचओ) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बस चालक दोनों गाड़ियों के बीच फंस गया था और उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ ने बताया कि घायलों में से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शेष को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बस के परिचालक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत बिलासपुर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ के अनुसार, मृतक के परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दे दी गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
