कोयम्बटूर कार विस्फोट मामले की जांच एनआईए को सौंपने की सिफारिश
चेन्नई, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को केन्द्र सरकार से कोयंबटूर कार विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की सिफारिश की। रविवार तड़के हुए इस हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का संदिग्ध जमीशा मुबीन मारा गया था। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में एनआईए जांच की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राज्य पुलिस द्वारा जांच की वर्तमान स्थिति और विस्फोट के मद्देनजर बचाव एवं सुरक्षा के लिए किये गए उपायों पर चर्चा की गयी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
