‘‘पोन्नियिन सेलवन-1’ के अभिनेता जयम रवि कोविड-19 से संक्रमित
चेन्नई, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022। निर्देशक मणिरत्नम की हाल ही में सुपरहिट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ में नज़र आये अभिनेता जयम रवि कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। अभिनेता (42) ने शुक्रवार रात अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘आज (शुक्रवार) शाम को परीक्षण में मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने तुरंत खुद को सबसे अलग कर लिया है।’’ रवि ने कहा, ‘ मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि यदि आवश्यक हो तो खुद का परीक्षण करवाएं। मास्क लगाएं। सुरक्षित रहें! भगवान आपकी रक्षा करें।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गई है।
Similar Post
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
-
पुरी रथयात्रा के लिए तैयार, ओडिशा सरकार 'हाई अलर्ट' पर
पुरी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। ओडिशा में समुद्र के किनारे बसे पुरी ...
