बीजू पटनायक के डकोटा विमान को कोलकाता से जल्द ओडिशा लाया जाएगा
भुवनेश्वर, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022। ओडिशा सरकार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के प्रतिष्ठित डकोटा विमान को कोलकाता से यहां लाने के लिए तैयार है, जिसके लिये भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) यहां स्थित हवाई अड्डा परिसर में 1.1 एकड़ जमीन सौंपने पर सहमत हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान को ओडिशा ले जाने के प्रयास पिछले दो वर्षों में भी किए गए थे और इस पहल के लिए निविदा भी मंगाई गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण योजना को रोक दिया गया था। गृह विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ”प्रशासन अब प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार है, क्योंकि एएआई ने अपनी हालिया बोर्ड बैठक में, परिसर में एक स्मारक स्थापित करने के उद्देश्य से 1.1 एकड़ जमीन पट्टे पर देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, जहां विमान को प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।”
अधिकारी के अनुसार, 64 फुट और आठ इंच लंबा विमान, जिसके पंख 95 फुट तक फैले हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोलकाता हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से भुवनेश्वर ले जाने के लिए उसके पुर्जों को अलग कर दिया जाएगा और आवश्यक मरम्मत के बाद उन्हें (पुर्जों को)यहां दोबारा से जोड़ा जाएगा। बीजू पटनायक एक समाज सुधारक और नेता होने के साथ-साथ काफी कुशल पायलट भी थे, जिन्होंने देश की आजादी से पहले विमानों को उड़ाया और उच्च जोखिम वाले मिशन को अंजाम दिया। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा कि एएआई ने प्रतिष्ठित नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक बनाने को अपनी स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि डकोटा विमान को जनता के देखने के लिए स्मारक में रखा जाएगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
