असम के कार्बी आंगलोंग में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
नई दिल्ली, शनिवार, 22 अक्टूबर 2022। असम के कार्बी आंगलोंग जिले से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने बताया कि हथियार और गोला बारूद दिफू-धनसिरी रोड के पास एक जंगल में शिविर के अंदर छिपाया गया था। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरामदगी की गई। सैकिया ने बताया कि बरामद किए गए सामान में दो ग्रेनेड, 69 गोला-बारूद और एके-47 राइफल की एक मैगजीन, 12 एसएलआर और दो पिस्तौल मैगजीन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गोला-बारूद को लगभग चार महीने पहले उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन ट्राइबल (डीएनएलटी) ने छिपाया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
अहमदाबाद पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
अहमदाबाद, बुधवार, 03 जून 2026। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 3 ...
-
एसआईआर का इस्तेमाल वंचित भारतीयों का एक स्थाई वर्ग बनाने के लिए किया जाएगा : ओवैसी
हैदराबाद, बुधवार, 03 जून 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस ...
-
केरल के 12 जिलों में हृदयाघात इकाइयां बनेंगी तथा सभी जिला अस्पतालों में पुनर्वास केंद्र शुरू हुए:मंत्री
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 03 जून 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के ...
