शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 282.71 अंक टूटकर 58,824.48 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.15 अंक गिरकर 17,423.10 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 84.26 अंक का गोता खाकर 24,985.05 और स्मॉलकैप सूचकांक 78.68 अंकों के दबाव के साथ 28,663 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.59 अंक मजबूत होकर लगभग एक माह के उच्चतम स्तर 59 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 59107.19 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.30 अंक बढ़कर 17512.25 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
