मुबंई से पीएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार

मुबंई, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन और सदस्यों को मुबंई के पास पनवेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एटीएस ने पनवेल में पीएफआई की एक बैठक की सूचना मिलने के बाद पीएफआई पनवेल के सचिव और दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने इससे पहले पीएफआई के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनकी जांच जारी है। एटीएस ने तीनों सदस्यों को पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र एटीएस ने पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ 22 सितम्बर को चार प्राथमिकी दर्ज की। केन्द्र सरकार ने पीएफआई पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।


Similar Post
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 1,090 से अधिक मामले दर्ज किए गए
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे ...
-
अमेरिका से लौटे अप्रवासियों के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। अमेरिका से लौटे अप्रवासियों ...
-
राष्ट्रपति मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी
रांची, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले ...