सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए, PM मोदी से ममता का अनुरोध
कोलकाता, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित हो कि सौरव गांगुली को ICC चुनाव लड़ने की अनुमति मिले। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, सब उनको जानते हैं। सरकार से राजनीतिक रूप से निर्णय न लें बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए लें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सौरव गांगुली के ICC चुनाव लड़ने के समर्थन में खड़ी हुई हैं। बनर्जी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की इजाजत मिले… यह सुनिश्चित किया जाए। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि गांगुली एक लोकप्रिय शख्सियत हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत सरकार से अपील करती हूं कि राजनीतिक तौर पर फैसला न लिया जाए, क्रिकेट और खेल को ध्यान में रखें। वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निवर्तमान प्रमुख हैं। वह फिर से अपनी राज्य इकाई बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद पर वापसी करने वाले हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने शनिवार को कहा कि वह कैब चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटना पड़ा क्योंकि बोर्ड में अभी तक कोई भी 3 साल से अधिक समय तक इस पद पर काबिज नहीं रहा है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले 2015 से 2019 के बीच 4 साल तक कैब अध्यक्ष रहे थे।
घटनाक्रम पर नजर रखने वालों को लगता है कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आईसीसी चेयरमैन के संबंध में बीसीसीआई क्या फैसला करता है। फिलहाल अगर बीसीसीआई के रूख को देखा जाए तो गांगुली के आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए बीसीसीआई के उम्मीदवार बनने की संभावना कम है। अगर बीसीसीआई के अधिकारियों का हृदय परिवर्तन होता है तो कैब अध्यक्ष के रूप में गांगुली बोर्ड की विभिन्न बैठकों में उनके प्रतिनिधि के तौर पर बोर्ड के प्रशासनिक गलियारों में प्रासंगिक बने रहेंगे।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
