बोत्सवाना के विदेश मंत्री भारत आए, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022। बोत्सवाना के विदेश मंत्री लेमोगांग क्वापे छह दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे और उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘ बोत्सवाना के विदेश मंत्री लेमोगांग क्वापे का अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आगमन पर गर्मजोशी भरा स्वागत । इस यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे । ’’ मंत्रालय के अनुसार, बोत्सवाना के विदेश मंत्री क्वापे का 17 अक्टूबर को आगरा और 18 अक्टूबर को बड़ोदरा जाने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्री जयशंकर और बोत्सवाना के विदेश मंत्री के बीच गुजरात के केवड़िया में बैठक होगी । 20 अक्टूबर को क्वापे दिल्ली आयेंगे और 22 अक्टूबर को उनके अपने देश वापस लौटने का कार्यक्रम है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
