केरल के राज्यपाल का फेसबुक अकाउंट हैक, ट्वीट कर दी जानकारी
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक ट्वीट में कहा, “मेरा फेसबुक पेज आज सुबह से हैक किया गया प्रतीत होता है। मामले की सूचना दी गई है और पेज को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।” खबर लिखे जाने तक, पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को घटना की सूचना देने के कई घंटे बाद भी खान के अकाउंट से अनधिकृत पोस्ट को हटाया जाना बाकी था। राज्यपाल के फेसबुक पेज पर हार्डवेयर या निर्माण से संबंधित वीडियो दिखे जिनके बारे में अरबी लिपि में उनका विवरण लिखा दिखा। राजभवन के एक सूत्र ने कहा कि अकाउंट बहाल करने में समय लगेगा।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में सुनवाई टली
हाथरस (उप्र), सोमवार, 16 मार्च 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व ...
-
राज्यपाल ने विधानसभा परिसर में ''तेलंगाना थल्ली'' की प्रतिमा का अनावरण किया
हैदराबाद, सोमवार, 16 मार्च 2026। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रता ...
