निजी कारणों से विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले दिग्गज पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ समय पहले निजी कारणों से इस्तीफा देने वाले कुमार ने दिल्ली में अपना आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए हैं। उन्होंने कहा ,‘मैं अब चेन्नई में रहता हूं। मैने निजी कारणों से एमएचए में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’ कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये आभार जताया। वह मुख्य रूप से वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार को सलाह दे रहे थे।
भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे और 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
