अमूल दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
अमूल ब्रांड के तहत दूग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाली जीसीएमएमएफ ने अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आर एस सोढी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अमूल गोल्ड और भैंस के दूध में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि की गई है। यह मूल्य वृद्धि गुजरात को छोड़कर देश के सभी बाजारों में की गई है। उन्होंने कहा कि वसा कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन उत्पादों की कीमतें बढ़ाई गई हैं। जीसीएमएमएफ ने इसके पहले 17 अगस्त को भी दूध खरीद की लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अपने उत्पादों की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ गुजरात के बाहर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई में भी दूध की बिक्री प्रमुख रूप से करती है। यह प्रतिदिन 150 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है। दिल्ली-एनसीआर के बाजार में करीब 40 लाख लीटर की बिक्री करती है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
