टिकैत ने की किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग
नोएडा, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने में किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाए जाने की मांग की। टिकैत के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से धरनास्थल पर किसानों की काफी नोकझोंक हुई। टिकैत ने मांग की कि किसानों की अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाया जाए। तीनों प्राधिकरणों…. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से बातचीत करने के लिए कल पहुंचे, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। किसानों ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा बढ़ाने सहित उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना चलता रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर एक्सप्रेसवे के नीचे महापंचायत की। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के किसान शामिल हुए। महापंचायत के लिए सुबह किसान जब निकले तो रास्ते में जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि महापंचायत को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क है। सभी चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रही। महापंचायत स्थल पर भी पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
