दिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 स्थानों पर छापे मारे
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति को लेकर धन शोधन संबंधी जांच के तहत राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कम से कम 25 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन परिसरों की तलाशी ली गई है, वे शराब के व्यापार एवं वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं। संघीय एजेंसी इस मामले में अभी तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है और उसने शराब कारोबारी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया था। धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की इस मामले में दर्ज उस प्राथमिकी से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था। इसी के बाद से यह योजना जांच के दायरे में है।
Similar Post
-
सियांग बांध परियोजना को लेकर लोगों की चिंताओं का बातचीत से समाधान किया जाएगा : शाह
ईटानगर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
मेस्सी के कार्यक्रम में अनियमितताओं के मामले में केरलम के पूर्व खेल मंत्री को आरोपी बनाया गया
कोच्चि, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अ ...
-
चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद ओडिशा ने बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज की
भुवनेश्वर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अकव ...
