शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 927.41 अंक की लंबी छलांग लगाकर 58,162.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 308.15 अंक की बढ़त के साथ 17,322.30 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 268.91 अंक चढ़कर 25,009.84 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.44 अंकों की वृद्धि के साथ 28,774.99 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.58 अंक उतरकर 57235.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.25 अंक टूटकर 17014.35 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
