शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआता हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 113.17 अंक घटकर 57,512.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.25 अंक टूटकर 17,087.35 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 17.46 अंक गिरकर 24,904.48 और स्मॉलकैप सूचकांक 19.58 अंकों की वृद्धि के साथ 28,670.58 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 478.59 अंक बढ़कर 57625.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 140.05 अंक उठकर 17123.60 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
