स्पाइसजेट के विमान को हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अक्टूबर 20गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के केबिन में बुधवार रात धुआं दिखने के बाद उसे हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच कर रहा है। डीजीसीए के एक अधिकारी के मुताबिक, विमान को हवाईअड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतारे जाने के बाद यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार से बाहर निकाला गया और इस दौरान एक यात्री के पैर में हल्की खरोंच आ गई। हैदराबाद हवाईअड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, क्यू400 वीटी-एसक्यूबी उड़ान में लगभग 86 यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि उक्त विमान को आपात स्थिति में उतारे जाने के कारण बुधवार को नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। डीजीसीए के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है। वहीं, विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ”12 अक्टूबर को गोवा से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के क्यू400 विमान को उसके गंतव्य स्थान पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। नीचे उतरने के दौरान विमान के केबिन में धुआं देखा गया था। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।” डीजीसीए के अधिकारी के मुताबिक, केबिन में धुएं के कारण विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
