भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी अंगदान करने वाले लोगों के परिजनों के साथ आगे बढ़े
चित्रदुर्ग (कर्नाटक), बुधवार, 12 अक्टूबर 2022। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अंगदान की अहमियत पर जोर देने के लिए अंगदान करने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को पैदल चले। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ चलने वाले करीब 30 ‘भारत यात्रियों’ ने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है। एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत अभिनेता संचारी विजय के परिवार के सदस्यों ने राहुल गांधी के साथ मार्च किया। संचारी की मौत एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई थी। उनके अलावा, चिक्कमंगलुरु जिले की छात्रा रक्षिता और वेद मंजूनाथ के परिवार के सदस्यों ने भी कांग्रेस नेता के साथ मार्च किया। रक्षिता की एक बस से गिरने के बाद सिर पर चोट लगने से मौत हो गई थी जबकि हुबली धारवाड़ बाईपास पर एक दुर्घटना में मंजूनाथ की मौत हो गई थी। रक्षिता और मंजूनाथ के अंग उनके परिजन ने दान किए थे। यात्रा अपने 35वें दिन सुबह छह बजकर 40 मिनट पर छल्लाकेरे से शुरू हुई और दिन में ऐतिहासिक चित्रदुर्ग जिले से गुज़रेगी।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
