दिग्विजय ने लालू को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विपक्षी एकजुटता पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के एक बयान को लेकर मंगलवार को कहा कि लालू को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कुछ समय के लिए शामिल होना चाहिए क्योंकि इससे अच्छा संदेश जाएगा। सिंह ने राजद के एक सम्मेलन में लालू प्रसाद द्वारा दिए गए भाषण के एक हिस्से का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद लालू जी। एक सुझाव है। एक दिन के लिए आप यदि भारत जोड़ो यात्रा में कुछ समय के लिए शामिल हों तो अच्छा संदेश जाएगा।’’ लालू प्रसाद ने सोमवार को दावा किया था कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है, इसलिए उनके तथा पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ सीबीआई एवं ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के खिलाफ एकजुटता के प्रयासों में शामिल नहीं होने वाले दलों को जनता माफ नहीं करेगी।
Similar Post
-
भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक रहेगी : राजनाथ
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क ...
-
ममता के गुट ने 'शहीद दिवस' रैली के लिए बिड़ला तारामंडल के पास के मार्ग का सुझाव दिया
कोलकाता, बुधवार, 15 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी ...
-
एलडीएफ सरकार ने विड़िण्गम परियोजना में देरी पर 219 करोड़ रुपये का जुर्माना माफ किया था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 15 जुलाई 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. ...
