मांग घटने से कच्चे तेल के भाव नरम
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,407 रुपये प्रति बैरल रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के अक्टूबर महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 190 रुपये या 2.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,407 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 7,325 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.31 प्रतिशत गिरकर 89.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.10 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
