कोलकाता के हिंसाग्रस्त इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात
कोलकाता, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022। दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के इकबालपुर इलाके में मंगलवार सुबह स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। पुलिस ने उन इलाकों में चौकसी बढ़ा रखी है, जहां सांप्रदायिक दंगे हुए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसक झड़पों के मामले में अभी तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ इकबालपुर-मोमिनपुर इलाके में सोमवार शाम से किसी अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।’’ इलाके में दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है जो बुधवार तक जारी रहेगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में मौजूद हैं और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।’’ हिंसक झड़पों में उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सौम्य रॉय सहित सात पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
