असम में 45 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद
करीमगंज (असम), मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम पुलिस के एक संयुक्त दल ने मंगलवार को करीमगंज जिले में एक ट्रक से 45 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक जब मिजोरम से करीमगंज होते हुए त्रिपुरा जा रहा था, तभी मंगलवार तड़के न्यू करीमगंज रेलवे स्टेशन के निकट उसे रोक लिया गया। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर बीएसएफ और करीमगंज पुलिस के कर्मियों ने ट्रक को रोका और साबुन के 764 डिब्बों में रखी हेरोइन बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि हेरोइन का वजन करीब 9.47 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 47.4 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
केदारनाथ मंदिर की आय 2024-25 में 34 प्रतिशत बढ़कर 71.06 करोड़ रुपये हुई
देहरादून, मंगलवार, 12 मई 2026। केदारनाथ मंदिर की वित्त वर्ष 2024-25 म ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक होने से 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ: तेजस्वी यादव
पटना, मंगलवार, 12 मई 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और ...
-
पश्चिम एशिया संघर्ष न सुलझा तो ऊर्जा संकट बढ़ेगा: फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 12 मई 2026। नेशनल कांन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक ...
