मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीति के एक युग का अंत: हेमंत सोरेन
रांची, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। सोरेन ने आज यहां कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योति देकर चले गए। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ता और प्रशंसकों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस बीच झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सत्ता में समाजवादी विचारधारा को मजबूती से स्थापित किए और वे भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ थे। उनके देहांत पर आज पूरा देश मर्माहत है। महतो ने शोक संतप्त परिवार जनों एवं उनके सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
