तमिलनाडु में निर्माणाधीन इमारत की ज़मीन धंसने से दो मजदूरों की मौत
उधगमंडलम (तमिलनाडु), रविवार, 09 अक्टूबर 2022। तमिलनाडु के उधगमंडलम जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत की ज़मीन अचानक धंस जाने से उसके मलबे में दब कर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के मच्छरेकोरई में एक इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और चार मजदूर वहां सफाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक ज़मीन धंस गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो मजूदर अपनी जान बचा पाने में सफल रहे, लेकिन दो अन्य के मलबे में दबने की वजह से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए दमकलकर्मी मौके पर भेजे गये थे। शवों को मलबे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच, नीलगिरी के जिलाधिकारी अमृत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने यह पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं कि निर्माण कार्य के लिए अनुमति ली गई थी, या नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
