बहराइच: हाई वोल्टेज करंट से छह लोगों की मौत,कई घायल
लखनऊ, रविवार, 09 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के भगड़वा गांव में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान रविवार तड़के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार कोतवाली नानपारा में ग्राम भगड़वा में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान तड़के तीन बजे बिजली का तार एक ठेले में छू जाने से फैले करंट की चपेट में आकर छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और कुछ लोग झुलस गये तथा इस दौरान मची भगदड़ में कई घायल हो गये। पुलिस के अनुसार कोतवाली नानपारा में ग्राम भगड़वा में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान तड़के तीन बजे बिजली का तार एक ठेले में छू जाने से फैले करंट की चपेट में आकर छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और कुछ लोग झुलस गये तथा इस दौरान मची भगदड़ में कई घायल हो गये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस हादसे में हताहत हुए लोगों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार तड़के जुलूस जैसे ही मासूपुर में पहुंचा, उसमें शामिल ठेले की रॉड के ऊपर 11 हज़ार वोल्ट की लाइन छू गई। इससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल है। मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और जिलाधिकारी दिनेश चंद ने पहुँच कर बचाव कार्य कराया। इस हादसे से जुलूस में भगदड़ मच गई जिससे काफी लोगों को चोट आई है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
