शशि थरूर ने चुनाव से हटने की अटकलें खारिज की, कहा- ‘लड़ाई अंत तक चलेगी’
नई दिल्ली, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने उनके चुनाव मैदान से हटने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि वह कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते और ‘यह लड़ाई अंतिम परिणाम तक चलेगी।’ आक्रामता के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थरूर ने यह भी कहा कि यह पार्टी के भीतर एक ‘दोस्ताना मुकाबला’ हो रहा है और वह यहां अंत तक मैदान में डटे रहेंगे। चुनाव में थरूर का मुकाबला मल्लिकार्जुन खरगे से होगा।
तिरुवनंतपुरम से सांसद ने ट्विटर पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली में सूत्रों के हवाले से अफवाहें चल रही हैं कि मैं आज (चुनावों से) हट रहा हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं, मैं चुनौती से पीछे नहीं हटता, मैं जीवन में कभी भी चुनौती से पीछे नहीं हटा, न कभी हटूंगा।’’ थरूर ने कहा, ‘‘यह एक संघर्ष है, यह पार्टी के भीतर एक दोस्ताना मुकाबला है, लेकिन यह अंतिम परिणाम तक चलने वाला मुकाबला है और मैं यहां टिका रहूंगा। कृपया आइए और 17 अक्टूबर को मतदान कीजिए। मेरे लिए, कल (भविष्य) की सोचो, थरूर के बारे में सोचो।’’
उनकी टिप्पणी नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि (आठ अक्टूबर) को आई है। कांग्रेस की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक थी। मतदान 17 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के डेलीगेट मतदान करेंगे।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
