पाकिस्तानी नौका से 350 करोड़ रुपये मूल्य की हेराइन जब्त
अहमदाबाद, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नौका से 350 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है और इसके चालक दल के छह सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अरब सागर में ‘अल सकार’ नाम की नौका को अपने कब्जे में ले लिया तथा इससे 50 किलोग्राम हेराइन बरामद की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि नौका में चालक दल के छह सदस्य सवार थे और इसे आगे की जांच के लिए राज्य के जखाऊ बंदरगाह लाया गया है। तटरक्षक बल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सात और आठ अक्टूबर की दरम्यानी रात चलाए गए संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय समुद्र क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में देखा गया। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘पीछा करने पर, पाकिस्तानी नाव तेज गति से चलने लगी। समुद्री क्षेत्र में गश्त के लिए तटरक्षक बल द्वारा तैनात किए गए सी-429 और सी-454 जहाजों ने पाकिस्तानी नौका को रोक लिया।’ इसमें कहा गया कि नौका की तलाशी के बाद पांच बोरियों में 50 किलोग्राम मादक पदार्थ छिपा हुआ मिला जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 350 करोड़ रुपये है। विज्ञप्ति में कहा गया कि नौका चालक दल के छह सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
