मुलायम सिंह अभी भी आईसीयू में, हालत गंभीर: अस्पताल
लखनऊ/गुरुग्राम, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अभी भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, “मुलायम सिंह यादव जी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है।” समाजवादी पार्टी ने बुलेटिन को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है। यादव (82) को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Similar Post
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
-
भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक रहेगी : राजनाथ
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क ...
