मैं कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं, एकाधिकार के खिलाफ हूं: राहुल गांधी
मांड्या, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। राहुल गांधी ने राजस्थान में उद्योगपति गौतम अडाणी की ओर निवेश की घोषणा किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवसाय जगत में राजनीतिक मदद से एकाधिकार स्थापित किये जाने के खिलाफ हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, अडाणी ने राजस्थान के लिए करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कोई मुख्यमंत्री इसके लिए मना नहीं कर सकता। मेरा विरोध एकाधिकार को लेकर है।
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अडाणी को ना तो कोई विशेष तवज्जो दी और ना ही अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उनके कारोबार में मदद की। उन्होंने ने कहा कि अगर पूरा तंत्र पक्षपात करके सिर्फ दो-तीन लोगों की मदद करने लगेगा, तो हिंदुस्तान का नुकसान है। राहुल ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से कारोबार दिया, तो वह इसके खिलाफ हैं। राहुल गांधी का यह भी कहना था कि अगर नियमों के मुताबिक बिजनेस दिया गया है, तो कोई दिक्कत नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से बिजनेस दिया, तो वह इसके खिलाफ खड़े हो जायेंगे। अडाणी शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया। अडाणी ने इस सम्मेलन में कहा कि अडाणी समूह राजस्थान में अगले पांच-सात साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
