ओडिशा में धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2022। ओडिशा में धामनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भद्रक के उप-जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के 19 सितंबर को निधन के बाद धामनगर सीट खाली हुई थी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस के लोहानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी। बीजू जनता दल (बीजद) ने 2019 के बाद से हुए सभी पांच उपचुनावों में जीत हासिल की है। ओडिशा में 2019 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था।बीजद द्वारा पिछले तीन वर्षों में जीते गए उपचुनाव में बीजेपुर (2019), बालासोर (2020), तिरतोल (2020), पिपिली (2021) और ब्रजराजनगर (2022) विधानसभा सीट के उपचुनाव शामिल हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
