शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

img

शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 129.54 अंक गिरकर 58,092.56 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.6 अंक घटकर 17,287.20 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.84 अंक टूटकर 25,409.24 और स्मॉलकैप सूचकांक 13.98 अंकों की गिरावट के साथ 29,082.18 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 156.63 अंकों की बढ़त लेकर 58222.10 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.50 अंक बढ़कर 17331.80 अंक पर रहा था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement