ममता बनर्जी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा
कोलकाता, गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल की माल नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता के रूप में देने की घोषणा गुरूवार को की। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, ''मैं दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारों को इस कठिन दौर में शक्ति और सांत्वना मिलें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी के माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक बाढ़ आने से कई लोग डूब गए।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने इस दौरान आठ लोगों के शव बरामद किए और 13 अन्य लोगों को बेहोशी का अवस्था में बाहर निकालकर मल एसएसएच (सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल) में भर्ती कराया हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं के प्रयासों से लगभग 70 लोगों को बचाया गया। उनकी निस्वार्थ सेवा सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सहायता प्राप्त के लिए दो हेल्पलाइन नंबर- 03561230780, 9073936815 जारी किए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
