चांदी का भाव 553 रुपये चढ़ा
मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 553 रुपये की तेजी के साथ 61,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 553 रुपये यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,320 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 11,365 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 20.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
