भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रकिया में तेजी लाये: जयशंकर
ऑकलैंड, गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता से मुलाकात कर वहां पढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। जयशंकर ने ट्विटर पर बातचीत को गर्मजाेशी पूर्ण और उपयोगी बताते हुए कहा, ''कोविड के कारण प्रभावित भारतीय छात्रों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने न्यूजीलैंड में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए शीघ्र वीजा प्रकिया शुरु करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ''आज दोपहर न्यूज़ीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता के साथ गर्मजोशीपूर्ण और उपयोगी बातचीत हुई। परंपरा और संस्कृति का सम्मान करने वाले दो समाज एक अधिक समकालीन संबंध बनाने की प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''ऐसा तब होगा जब हम अपनी क्षमता व्यापार, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, शिक्षा, प्रतिभा और कृषि में लगाये गये।
उन्होंने हम जलवायु परिवर्तन, महामारी और समुद्री सुरक्षा सहित वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री ने बातचीत के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष जैसी अंतरराष्ट्रीय चिंताओं पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की। उन्होंने लिखा इस दौरान संयुक्त राष्ट्र और राष्ट्रमंडल सहित बहुपक्षीय मंचों पर हमारे साथ मिलकर काम करने को महत्व दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्री जयशंंकर पांच से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की दौरे पर है। इस दौरान वह वहां न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री सुश्री जैसिंडा अर्डर्न के मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय के कई निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
