किशनगंज रेल अंडर ब्रिज का तीसरा पुल खुला
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अक्टूबर 2022। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने यहां किशनगंज रेल अंडर ब्रिज का तीसरा पुल खोल दिया है, जिसका मकसद इंद्रलोक और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच संपर्क को बेहतर करना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चौथे पुल का निर्माण अभी जारी है और परिचालन शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस पुल का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व महापौर जय प्रकाश के साथ एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार और एमसीडी आयुक्त ज्ञानेश भारती ने किया। रेल अंडर ब्रिज का दूसरा पुल इस साल जुलाई में शुरू किया गया था। एमसीडी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आयुक्त भारती ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंद्रलोक, गुलाबी बाग, सदर बाजार और पुराना रोहतक रोड आदि क्षेत्रों के लिए यातायात आवागमन सुगम हो जाएगा।
Similar Post
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
-
भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक रहेगी : राजनाथ
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क ...
