महबूबा का दावा किया गया घर में नजरबंद
श्रीनगर, बुधवार, 05 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें अधिकारियों ने उनके ही घर के अंदर नजरबंद कर दिया है। हालांकि पुलिस ने उनके दावे का खंडन किया है। श्रीमती महबूबा ने कहा कि वह बुधवार को एक पार्टी कार्यकर्ता के शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन जाने वाली थीं। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को बारामूला में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा ''मुझे बारामूला के पुलिस अधीक्षक भात्रय ने कल रात सूचित किया था कि मुझे पट्टन की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आज उन्होंने मेरे घर के द्वार को अंदर से बंद कर दिया।
दुख की बात है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां बेशर्मी से अपने ट्रैक को कवर करने की कोशिश कर रही हैं। श्रीमती महबूबा ने गुप्कर रोड पर अपने फेयरव्यू हाउस की एक तस्वीर भी अपलोड की जिसमें गेट बंद दिख रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट कहा ''केन्द्रीय गृहमंत्री सामान्य स्थिति के ढोल पीटते हुए कश्मीर में घूम रहे है, मैं केवल एक कार्यकर्ता की शादी के लिए पट्टन जाने के लिए नजरबंद हूं। उन्होंने कहा, ''अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है तो आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना भी नहीं कर सकते है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसके जवाब में कहा कि उनके आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है , वह यात्रा करने के लिए स्वतंत्र है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
