CDS जनरल अनिल चौहान को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा
- दिल्ली पुलिस के जवानों का मिलेगा सिक्योरिटी कवर
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अक्टूबर 2022। केंद्र ने नवनिर्वाचित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस की ‘Z’ श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच दिया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि CDS को जेड श्रेणी की सुरक्षा के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों का सिक्योरिटी कवर मिलेगा। खुफिया एजेंसी के इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला किया है। गौरतलब है कि नए सीडीएस के रूप में जनरल अनिल चौहान के पद ग्रहण करने के बाद एक बार फिर भारतीय सेना की तीनों इकाइयों को मिलाकर थिएटर कमांड्स के गठन के बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के गत दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन से सेना के इस मॉडल की कोशिशों को आघात लगा था। इससे पहले 28 सितंबर को केंद्र सरकार ने नए सीडीएस की नियुक्ति की थी। सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया था। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी थी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
