गहलोत ने कन्हैयालाल हत्या मामले में गवाह के इलाज में कोताही नहीं बरतने का दिया निर्देश
जयपुर, सोमवार, 03 अक्टूबर 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या की घटना के उपचाराधीन गवाह राजकुमार शर्मा के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये। गहलोत ने उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या की घटना के गवाह राजकुमार शर्मा की तबीयत और इलाज को लेकर उदयपुर में डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं कलेक्टर से सोमवार को बात की। उल्लेखनीय है कि कन्हैयालाल की हत्या की घटना में गवाह राजकुमार शर्मा को ‘ब्रेन हैमरेज’ है और उसकी स्थिति अभी काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शर्मा की तबीयत के बारे में अधिकारियों और चिकित्सकों से बात करके जानकारी ली और सभी को निर्देशित किया कि ‘राजकुमार शर्मा का उचित इलाज हो, यदि उन्हें कहीं अन्यत्र स्थानांतरित करना हो तो करें, जयपुर में चिकित्सक से बात करनी हो तो करें, जयपुर से चिकित्सकों की टीम भी भेजी जा सकती है, उनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए एवं उनका पूरा ध्यान रखा जाए।’
गौरतलब है कि 28 जून को उदयपुर के धान मंडी थानाक्षेत्र में मालदास गली में दर्जी कन्हैयालाल की रियाज अख्तरी, गौस मोहम्मद ने उसकी दुकान में कथित तौर पर धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। उन्होंने हत्या के बाद एक अन्य वीडियो बनाकर हत्या की जिम्मेदारी ली और विवादास्पद नारे जारी किये थे। इस संबंध में दो मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
