यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीवर सिस्टम से जुड़ेंगी अनधिकृत कालोनियां, गांव
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अक्टूबर 2022। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने, हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने और सभी अनाधिकृत कॉलोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। सिसोदिया ने शनिवार को यहां कहा कि सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड को विभिन्न इलाकों में लोगों के घरों में मुफ़्त सीवर कनेक्शन मुहैया कराने, पुराने पाइपलाइन को बदलकर नए पाइपलाइन लगाने, झीलों से अधिक से अधिक ग्राउंडवॉटर रिचार्ज कराने और सेवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने आदि की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इससे जहां 2025 तक यमुना की सफाई के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी, वहीं दिल्ली के लाखों लोगों को सीवर की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार बेहतर सीवरेज सिस्टम और अपने हर नागरिकों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की नई पाइपलाइन, सीवर लाइन बिछाना और घर-घर सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा बेहतर साफ-सफाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने, यमुना की सफाई और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक सीवर लाइनों का विस्तार व घरों से सीवर कनेक्ट करना आवश्यक है।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना को प्राथमिकता के आधार पर साफ करना ही दिल्ली सरकार का मुख्य मकसद है। अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों में बेहतर सीवरेज प्रबंधन, यमुना की सफाई में अहम साबित होगी। पहले सीवर कनेक्शन लेना बहुत महंगा था। क्योंकि सीवर कनेक्शन लेने के लिए लोगों को विकास, कनेक्शन और रोड कटिंग शुल्क देना पड़ता था, लेकिन केजरीवाल सरकार इसे निशुल्क उपलब्ध करा रहे है। ऐसे में दिल्ली के लाखों उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि करावल नगर और मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्रों के हिस्से में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा पहले से बिछाए गई हाउस सर्विस कनेक्शन पाइप को इलाके के अलग-अलग घरों के कनेक्शन जोड़ा जाएगा। इसमें चंदू नगर, मूंगा नगर, राजीव गांधी नगर (न्यू मुस्तफाबाद), नेहरू विहार, पुराना मुस्तफाबाद गली नंबर-1 से 9, मुस्तफाबाद एक्सटेंशन गली नंबर-10 से 27, दयालपुर एक्सटेंशन ए, बी, डी, ई, एफ ब्लॉक और आसपास के क्षेत्र (नया चौहानपुर गांव), खजूरी खास गांव एलओपी और खजूरी खास ए-डी ब्लॉक, खजूरी खास एक्सटेंशन ई ब्लॉक, खजूरी खास एक्सटेंशन ई ब्लॉक (एलओपी), खजूरी खास एफ-ब्लॉक और चांदबाग आदि शामिल है। यहां व्यक्तिगत हाउस सीवर सर्विस कनेक्शन को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर मैनहोल से जोड़ा जाएगा।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
