व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटी
व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में शनिवार को 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। इंडियन ऑयल की कीमत अधिसूचना के अनुसार घटी हुई कीमत आज से लागू होगी। व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी। कोलकाता में इसकी कीमत 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये, मुंबई में 1,844 रुपये के बजाय 1,811.50 रुपये और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.50 रुपये होगी। एक सितंबर 2022 को भी कीमतों में कमी की गई थी। इससे पहले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में छह जुलाई को संशोधन किया गया था। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी रहीं।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
