पीएफआई से संपर्क के संदेह में एनआईए ने सामुदायिक भवन पर मारा छापा
मेंगलुरु, शुक्रवार, 30 सितंबर 2022। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुका के मित्तूर में ‘फ्रीडम’ सामुदायिक भवन पर छापा मारा। एजेंसी को संदेह था कि पीएफआई के कर्मचारियों को भवन के परिसर में प्रशिक्षित किया गया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सामुदायिक भवन का संचालन करने वाले न्यास के न्यासियों में से एक अयूब अग्नाडी को एनआईए के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था जबकि एक अन्य न्यासी मसूद अग्नाडी फरार है।
एनआईए को संदेह है कि बंतवाल, पुत्तूर और सुल्लिया के सूनसान इलाकों में प्रतिबंधित पीएफआई के कार्यकर्ताओं को आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिये प्रशिक्षण दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि मित्तूर के फ्रीडम सामुदायिक भवन में राज्य के कई युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने का संदेह है। न्यास ने इस सामुदायिक भवन को 2007 में खोला था। उन्होंने कहा कि भगोड़े न्यासी मसूद की तलाश की जा रही है। एनआईए ने इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेत्तार की हत्या की जांच के सिलसिले में छह सितंबर को सामुदायिक भवन पर छापा मारा था।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
